होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ISRO Recruitment: इसरो में टेक्नीशियन सहित विभिन पदों पर निकली बम्पर भर्तियां, 20 नवंबर से पहले उम्मीदवार करें आवेदन

ISRO Recruitment: इसरो में टेक्नीशियन सहित विभिन पदों पर निकली बम्पर भर्तियां, 20 नवंबर से पहले उम्मीदवार करें आवेदन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत यूआर सेटेलाइट सेंटर (URSC) में टेक्नीशियन एवं ड्राइवर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जो उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक साइट पर https://www.isro.gov.in/ पर 20 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है। 

इस भर्ती में कुल 61 पद हैं, जिनमें टेक्नीशियन-B, हैवी व्हीकल ड्राइवर-A, लाइट व्हीकल ड्राइवर-A और स्टाफ कार ड्राइवर-A शामिल हैं। 
 

शैक्षिक योग्यता

  • टेक्नीशियन-B: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI / NTC / NAC सर्टिफिकेट।
  • ड्राइवर: 10वीं पास + वैध ड्राइविंग लाइसेंस।

आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 18 से कम और अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। पात्रता की कट-ऑफ डेट 13 नवंबर ही रहेगी, 20 नवंबर नहीं।

सैलरी: टेक्नीशियन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 प्रति माह के साथ अन्य भत्ते मिलेंगे। ड्राइवर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,900 प्रतिमाह सैलरी के साथ अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा/ कंप्यूटर आधारित परीक्षा/ स्किल टेस्ट/ ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी उम्मीदवारों को आवेदन के समय शुरुआत में 500 रुपये जमा करने होंगे। इसमें से 100 रुपये गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क है।

  • लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस किए जाएंगे।
  • महिला, SC/ST, PwBD और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने पर पूरी 500 रुपये की राशि वापस की जाएगी।
  • परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले उम्मीदवारों को रिफंड नहीं मिलेगा।

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से भारतकोष पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकता है।

ISRO URSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Careers सेक्शन में URSC Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन खोलें।
  3. विज्ञापन संख्या URSC:04:2026 को चुनें।
  4. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  5. मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें।
  8. आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

संबंधित समाचार