होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल

CG Vyapam Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 24 जुलाई से शुरू हो गए है और 21 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी टीचिंग के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन में सुधार के लिए 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है। लेकिन यह सुविधा शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। 

पदों का विवरण

  • सहायक शिक्षक (ई-कैडर) के 795 पद
  • सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के 1,497 पद

​शैक्षणिक पात्रता : न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (उच्चतर माध्यमिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास D.El.Ed. / D.Ed. या B.Ed. की डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए और साथ ही CG TET (पेपर-1) या CTET (पेपर-1) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी व ओबीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य (General) वर्ग के लिए 350, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 250, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के लिए 200 आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Assistant Teacher Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन जांचें और जरूरत होने पर जानकारी अपडेट करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण एक बार फिर जांच लें।

संबंधित समाचार