होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: कोहली-पडिक्कल की दमदार पारी, RCB ने 6 विकेट से जीता ओपनिंग मुकाबला...

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: कोहली-पडिक्कल की दमदार पारी, RCB ने 6 विकेट से जीता ओपनिंग मुकाबला...

RCB vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज़ बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। RCB ने 202 रन के बड़े लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

कोहली और पडिक्कल ने दिलाई धमाकेदार जीत

202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत खराब रही और फिल साल्ट जल्दी आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने पारी संभाली। देवदत्त पडिक्कल: 61 रन (26 गेंद, 7 चौके, 4 छक्के), विराट कोहली: 69* रन (38 गेंद, 5 चौके, 5 छक्के), दोनों के बीच 101 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में टिम डेविड (16*) और कोहली ने मैच खत्म किया।

SRH की पारी: ईशान किशन और अनिकेत वर्मा का संघर्ष

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 201 रन बनाए। प्रमुख बल्लेबाज ईशान किशन: 80 रन (38 गेंद, 8 चौके, 5 छक्के), अनिकेत वर्मा: 43 रन (18 गेंद), हेनरिक क्लासेन: 31 रन बनाया है, शुरुआत में टीम ने 29 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन किशन और क्लासेन की 97 रनों की साझेदारी ने टीम को संभाला।

RCB के गेंदबाजों का प्रदर्शन

डेब्यू कर रहे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर SRH को 200 के आसपास रोकने में अहम भूमिका निभाई। जैकब डफी 3 विकेट, रोमारियो शेफर्ड: 3 विकेट, सुयश शर्मा: 1 विकेट लिया है।
 
मैच का टर्निंग पॉइंट

देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के बीच 101 रन की साझेदारी मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रही। इस साझेदारी ने RCB को दबाव से बाहर निकालकर जीत की ओर पहुंचाया।

RCB vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

इस जीत के साथ RCB ने अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने की दिशा में कदम बढ़ाया। इससे पहले उन्होंने कुल 27 मैच खेले हैं,  RCB ने 12 जीता और SRH 14 जीता हैं, जिसमें से 1 मैच बेनतीजा रहा है। RCB ने IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ कर यह साबित कर दिया कि वह इस बार भी खिताब की मजबूत दावेदार है। विराट कोहली का फॉर्म और टीम की संतुलित बल्लेबाजी इस सीजन में RCB को खतरनाक बना सकती है।


संबंधित समाचार