Ration Card Correction: कई बाई अगर राशन कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी गलत हो जाती है तो लोग बड़े घबरा जाते है। लेकिन अब अगर राशन कार्ड में कोई गलती हो जाए तो घबराने की जरुरत नहीं है। उसे अपडेट कराने के लिए कई राज्यों में अब ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध चुकी है । हालांकि, आवेदन का तरीका और correction के लिए उपलब्ध विकल्प हर राज्य के नियम के अनुसार अलग हो सकते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि राशन कार्ड में बदलाव के लिए संबंधित राज्य के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर दी गई सभी गई जानकारी को पहले ही जांच ली जाए। ताकि अपडेट करते समय कोई परेशानी न हो।
NFSA पोर्टल से खोजें अपने राज्य की ऑनलाइन सेवा
दरअसल राशन कार्ड में अगर कोई समस्या हो जाती थी तो लोगो को पहले इससे जुड़े हुए दफ्तर में जाकर जानकारी को ठीक करवानी पड़ती थी। इसी समस्या कको देखते हुए इससे संबंधित विभाग ने अब लोगों की सुविधा के लिए अब जुड़े प्रक्रिया को ऑनलाइन शिफ्ट कर दिया है। अब आप राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए लाभार्थी नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) की वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। इस वेबसाइट सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राशन कार्ड से संबंधित पोर्टल की जानकारी उपलब्ध है। आप आपने राज्य का पोर्टल चुनकर अपने राशन कार्ड से जुड़ी उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं को देखा सकते है। छ राज्यों में कार्ड की जानकारी देखने के अलावा परिवार के सदस्यों की डिटेल जांचने और उसमें बदलाव करने की सुविधा भी दी गई है।पश्चिम बंगाल के आधिकारिक राशन कार्ड पोर्टल पर उदाहरण के तौर पर कार्ड की जानकारी में सुधार, परिवार के सदस्य को जोड़ने या हटाने और मोबाइल नंबर या Aadhaar अपडेट करने जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।
राशन कार्ड में नाम या पता बदलने के लिए क्या करें?
अगर राशन कार्ड में दर्ज जानकारी में सुधार करना है, तो संबंधित राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। पोर्टल पर Ration Card, RCMS, Correction या इसी तरह के विकल्प के जरिए सुधार से जुड़ी सेवा देखी जा सकती है।इसके बाद राशन कार्ड नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। उपलब्ध correction option के जरिए जरूरी जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया राज्य के ऑनलाइन सिस्टम के आधार पर अलग हो सकती है।
Address Update के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है?
राशन कार्ड में पता बदलने के लिए correction form में नई जानकारी दर्ज करनी पड़ सकती है। इसके साथ पते और पहचान से जुड़े दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। लेकिन फिर भी आपको अपनी आइडेंटिटी साबित करने के लिए बिजली या पानी का बिल जैसे Address Proof मांगे जा सकते हैं। वहीं पहचान की पुष्टि के लिए Aadhaar या PAN Card जैसे Identity Proof की जरूरत पड़ सकती है।हालांकि, कौन-कौन से दस्तावेज जमा करने होंगे, यह संबंधित राज्य के नियमों पर निर्भर करता है। इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर दस्तावेजों की सूची जरूर देख लें।
कुछ राज्यों में Aadhaar OTP से Verification
राशन कार्ड से जुड़ी कुछ ऑनलाइन सेवाओं में Aadhaar आधारित authentication की सुविधा भी दी गई है। महाराष्ट्र के राशन कार्ड सिस्टम में कुछ सेवाओं के लिए Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP के जरिए verification किया जाता है।ऐसे में ऑनलाइन आवेदन के दौरान मांगी गई जानकारी और verification प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करना जरूरी है।
हर राज्य में अलग हो सकता है Correction Process
सबसे जरुरी बात यह है कि पुरे देश में राशन कार्ड सुधार के लिए एक जैसा ऑनलाइन सिस्टम नहीं है। हर राज्य की राशन कार्ड सुधार सेवा अलग हो सकती है। कुछ राज्यों में नाम और पता जैसी जानकारी बदलने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध हो सकती है, जबकि कुछ मामलों में दस्तावेज लेकर संबंधित विभाग के कार्यालय जाना पड़ सकता है।इसलिए राशन कार्ड में किसी भी तरह का correction कराने से पहले अपने राज्य के आधिकारिक खाद्य विभाग या NFSA से जुड़े पोर्टल की जानकारी जरूर जांचें। निजी या अनजान third-party वेबसाइट पर राशन कार्ड, Aadhaar या दूसरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से बचना भी जरूरी है।