होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rashmika- Vijay Wedding : आज रश्मिका के हाथों में लगेगी विजय के नाम की मेंहंदी, हैदराबाद और मुंबई में होगा भव्य रिसेप्शन

Rashmika- Vijay Wedding : आज रश्मिका के हाथों में लगेगी विजय के नाम की मेंहंदी, हैदराबाद और मुंबई में होगा भव्य रिसेप्शन

भोपाल : साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन आज से शुरू होने जा रहे है। जिसमे शामिल होने के लिए करीबी दोस्त और रिश्तेदार उदयपुर पहुंच गए है। शादी बेहद निजी रखी गई। मीडिया कवरेज पर भी बैन लगाया गया है। शादी द मेमेंटोस, रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट उदयपुर होटल में होगी। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है। 

अक्टूबर 2025 में हुई थी सगाई

जानकारी के अनुसार, आज रश्मिका के हाथों में विजय के नाम की मेंहदी लगेगी। इसके बाद 25 फरवरी को हल्दी और संगीत का आयोजन किया गया है। तो वही 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर 2025 में बहुत ही सादगी के साथ सगाई की थी। 

शादी का नाम दिया "VIROSH'  

कपल ने अपनी शादी का नाम VIROSH'  दिया है। जिसका मतलब VIjay + RASHmika = VIROSH. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 

04 मार्च को हैदराबाद में होगा रिसेप्शन 

शादी के बाद कपल दो भव्य रिसेप्शन देने वाले है। पहला रिसेप्शन हैदराबाद के आलीशान ‘ताज कृष्णा’ होटल में 04 मार्च को होगा। जिसमे टॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी शामिल होने की उम्मीद है. इसके बाद, मुंबई में भी एक ग्रैंड पार्टी दी जाएगी। 

‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी मुलाकात 

बता दें कि रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी, जहां से शुरू हुई यह दोस्ती ‘डियर कॉमरेड’ तक पहुंचते-पहुंचते प्यार में बदल गई और अब यह खूबसूरत रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच गया है। 

 शादी में आएगा एक करोड़ से ज्‍यादा का खर्च 

29 साल की रश्मिका जहां 66 करोड़ की मालकिन है। तो वही 36 साल के विजय की नेट वर्थ 50 से 70 करोड़ के बीच बताई जाती है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कपल की इस शादी में एक करोड़ से ज्‍यादा का खर्च आएगा।  शादी ITC मेमेंटोस में होगी, जो उदयपुर से 25 km दूर है। 

 


संबंधित समाचार