होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhar Bhojshala : दिग्विजय सिंह भोजशाला बयान पर भड़के रामेश्वर और विश्वास सारंग

Dhar Bhojshala : दिग्विजय सिंह भोजशाला बयान पर भड़के रामेश्वर और विश्वास सारंग

Dhar Bhojshala : भोजशाला में सरस्वती पूजा को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर इतिहास, संस्कृति और धर्म को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

रामेश्वर शर्मा का पलटवार

भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह से सीधे सवाल करते हुए कहा कि वे स्पष्ट करें कि राजा भोज परमार वंश के राजा थे या नहीं और उनका जन्म हिंदुस्तान में हुआ था या नहीं। शर्मा ने कहा कि यदि यह स्वीकार किया जाता है कि राजा भोज परमार वंश के शासक थे और उनका जन्म भारत में हुआ, तो यह भी मानना पड़ेगा कि भोजशाला का निर्माण उन्हीं ने कराया था।

दिग्विजय मां सरस्वती को मानते या नही?

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि राजा भोज और परमार वंश की कुलदेवी मां सरस्वती थीं, इसलिए भोजशाला में मां सरस्वती की स्थापना की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि दिग्विजय सिंह मां सरस्वती को माता मानते हैं या नहीं और राजा भोज के अस्तित्व को स्वीकार करते हैं या नहीं। विधायक ने कहा कि यदि राजा भोज और परमार वंश की परंपरा को माना जाता है, तो भोजशाला में सरस्वती पूजा पर आपत्ति का कोई औचित्य नहीं है।

दिग्गी इस्लाम के ज्ञानी: रामेश्वर शर्मा

उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञान सभी के लिए आवश्यक है और ज्ञान की देवी मां सरस्वती बिना भेदभाव सभी को ज्ञान प्रदान करती हैं। ऐसे में यदि सब मिलकर ज्ञान की देवी की आराधना करें तो इसमें परेशानी क्यों होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह इस समय सबसे ज्यादा इस्लाम के ज्ञानी हैं। इस्लाम के लोग उनकी बात मानते हैं और वह इस्लाम की बात मानते हैं। रामेश्वर शर्मा ने उम्मीद जताई कि दिग्विजय सिंह उनके सवालों का जवाब देंगे।

दिग्विजय के बयान पर सारंग का हमला

वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के आरएसएस, भाजपा और ओवैसी को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा विघटन और वर्ग संघर्ष की राजनीति करते आए हैं और लगातार हिंदू दर्शन, सनातन संस्कृति और हिंदुस्तान का विरोध करते रहे हैं।

दुनिया में सनातन को किया बदनाम

सारंग ने आरोप लगाया कि “भगवा आतंकवाद” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर दिग्विजय सिंह ने पूरी दुनिया में सनातन परंपरा को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परस्ती और हिंदू विरोधी बयान देना उनकी आदत बन चुकी है। मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली और राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस नेहरू और इटली की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहती है। विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह का इतिहास देश जानता है और उनका ताजा बयान दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं, बल्कि शर्मनाक भी है।

दिग्विजय सिंह का बयान

आपको बता दें कि भोजशाला पर दिग्विजय सिंह ने ASI आदेश लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि  बसंत पंचमी और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ी गई, ऐसे कई पहले मौके आए है। उन्होंने आगे कहा कि ASI ने अपने आदेशों में 2003, 2013 और 2016 में इस व्यवस्था को साफ तौर पर बताया था। उन आदेशों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


संबंधित समाचार