होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: गौरव वल्लभ, प्रणव झा समेत कई दिग्गज मैदान में, 18 जून को होगा मतदान

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: गौरव वल्लभ, प्रणव झा समेत कई दिग्गज मैदान में, 18 जून को होगा मतदान

Jharkhand Rajya Sabha elections 2026: राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून 2026 को झारखंड में  होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है और अब तक कुल 5 प्रमुख उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इन नामों में कांग्रेस, झामुमो,भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है।

अब तक मैदान में कौन-कौन?

अब तक नामांकन पत्र खरीदने वाले प्रमुख उम्मीदवार में बैद्यनाथ राम (झामुमो), प्रणव झा (कांग्रेस), गौरव वल्लभ (भाजपा), परिमल नाथवानी (निर्दलीय), वी. विजयसाई रेड्डी (निर्दलीय)  शामिल है।

भाजपा का पत्ता अब तक नहीं खुला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक अपने आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि पार्टी के प्रभावशाली चेहरे गौरव वल्लभ ने नामांकन फॉर्म खरीदकर राजनीतिक संकेत दे दिए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही अपना अंतिम फैसला घोषित कर सकती है।

सीटों का गणित और राजनीतिक समीकरण

राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए लगभग 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। महागठबंधन (झामुमो + कांग्रेस + अन्य) के पास करीब 56 विधायक, एनडीए (भाजपा + अन्य) के पास लगभग 24 विधायक है, इस गणित के आधार पर एक सीट पर महागठबंधन की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट पर मुकाबला कांटे का हो सकता है।

क्रॉस वोटिंग बनी सबसे बड़ी चिंता

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग हो सकती है। इसी आशंका को देखते हुए सभी दल अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

क्यों दिलचस्प है यह चुनाव?

इस बार का चुनाव इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के बीच मुकाबला होगा, लेकिन भाजपा की रणनीति अब तक स्पष्ट नहीं है, ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवारों की एंट्री से समीकरण बदल सकते हैं, क्रॉस वोटिंग का खतरा पूरी तस्वीर बदल सकता है।

आगे क्या?

8 जून के बाद नामांकन वापसी के बाद तस्वीर और साफ होगी। इसके बाद 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।


संबंधित समाचार