
Rajnath Singh : भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के सिंगरौली पहुंचे है जहाँ उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है की कांग्रेसी नफरत फैला रहे है।
READ MORE : अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में हुई मास शूटिंग, 10 लोगों की हुई मौत कई लोग हुए घायल
क्षामंत्री आज मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में सहायता राशि वितरण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा कर रहे उन नेता से पूछना चाहता हूं कि क्या हमारा भारत टूट रहा है? वो किस भारत को जोड़ने के लिए निकले हैं? भारत को टूटना था, वो 1947 में टूट चुका है। भारत माता के दो टुकड़े हो गए। उस समय के नेताओं का मैं दुख समझ सकता हूं। आज राहुल घूम-घूम कर कह रहे हैं कि भारत में नफरत बढ़ गई है। ये नफरत फैला कौन रहा है?
READ MORE : चीन में बढ़ रहे कोरोना के मामले पर बोले चीनी सरकारी वैज्ञानिक, नए मामलों में उछाल की संभावना है कम
इन नेताओं की वजह से दुनिया में भारत की छवि धूमिल हो रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि क्या मोदी जी लोगों में नफरत फैला रहे हैं? क्या शिवराज सिंह जी नफरत फैला रहे हैं? मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं बहनों-भाइयों क्या यह नेता लोगों के बीच में नफरत फैला रहे हैं? कहां उन्होंने नफरत फैलाई। सारी दुनिया में कांग्रेस के लोग भारत को बदनाम कर रहे हैं। उन्हें जवाब दिया जाना चाहिए।
latest news video यहाँ देखें: