होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भूत बंगला से आगे निकली ‘राजा शिवाजी’, रिलीज से पहले ही कर ली मोटी कमाई, इंडस्ट्री में मची हलचल...

भूत बंगला से आगे निकली ‘राजा शिवाजी’, रिलीज से पहले ही कर ली मोटी कमाई, इंडस्ट्री में मची हलचल...

Raja Shivaji: बॉलीवुड में इन दिनों रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के जरिए करीब 193 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो इसके बजट से कहीं ज्यादा है। बताया जा रहा है कि फिल्म का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है। ऐसे में रिलीज से पहले ही मेकर्स को करीब 70 करोड़ रुपये का मुनाफा हो चुका है, जो किसी भी फिल्म के लिए बेहद बड़ा आंकड़ा माना जाता है।

OTT, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स से हुई बंपर कमाई


फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा इसके डिजिटल और ब्रॉडकास्ट राइट्स से आया है। OTT राइट्स: 95 करोड़ रुपये, म्यूजिक राइट्स: 28 करोड़ रुपये, सैटेलाइट राइट्स: 70 करोड़ रुपये की कमाई की है, इन तीनों को मिलाकर फिल्म ने कुल 193 करोड़ रुपये का प्री-रिलीज बिजनेस कर लिया है। इससे साफ है कि फिल्म पर OTT प्लेटफॉर्म, म्यूजिक कंपनियों और टीवी चैनलों ने बड़ा भरोसा जताया है।

‘भूत बंगला’ से आगे निकली ‘राजा शिवाजी’

जहां अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और 13 दिनों में 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, वहीं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज से पहले ही मुनाफे के मामले में बढ़त बना ली है। इससे फिल्म की मार्केट वैल्यू और दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है फिल्म

‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है। फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह के साथ-साथ कुछ विवाद भी देखने को मिले हैं। हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का प्री-रिलीज बिजनेस इसके सफल होने के मजबूत संकेत दे रहा है।

कब रिलीज होगी ‘राजा शिवाजी’?

यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब सभी की नजरें इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं। अगर फिल्म सिनेमाघरों में भी अच्छा प्रदर्शन करती है, तो यह साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज से पहले ही जिस तरह का बिजनेस किया है, वह इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर्स में यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।


संबंधित समाचार