होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, रोकी गई चारधाम यात्रा, रुद्रप्रयाग में हाईवे बंद....

कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, रोकी गई चारधाम यात्रा, रुद्रप्रयाग में हाईवे बंद....

केदारनाथ यात्रा को 5 सितंबर तक रोक दिया गया है। दरअसल उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों यात्रा करना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। यात्रा के दौरान कहां पहाड़ी से कोई पत्थर आ गिरे और कहां से पहाड़ी दरक जाए कोई कुछ नहीं पता. वहीं रुद्रप्रयाग के मुनकटिया में भी ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ जहां पर दो लोगों की गाड़ी के ऊपर पत्थर गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ के हाईवे  बांसवाड़ा पर देर रात से बोल्डर लगातार गिर रहे है, जिससे ये खतरा और भी बढ़ गया है। फिलहाल बांसवाड़ा में हाईवे बंद होने से केदारनाथ यात्रा को 5 सितंबर तक रोक दिया गया है। यात्रियों को रुद्रप्रयाग सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।

उत्तराखंड में बारिश से अभी नहीं राहत:

इसके साथ ही उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से जनपद में लगातार हो रही बारिश कि वजह से अगले तीन दिन तक भारी बारिश के अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुए चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा भी प्रशासन ने अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने केदारनाथ जाने वाली वाहनों पर को भी प्रतिबंधित कर दिया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि, प्रदेश में कई जगह भारी बारिश से भूस्खलन एवं पहाड़ों से मलबा गिरने से रास्ते बाधित हो गए हैं। सरकार इन रास्तों को अभी प्राथमिक स्तर पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा को फिलहाल आगामी 05 सितंबर 2025 तक स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा है जब मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और मौसम सामान्य होगी तब यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी।

वैष्णो देवी यात्रा 7 वें दिन भी निलंबित:

खराब मौसम और भूस्खलन के चलते माता वैष्णो देवी की  यात्रा अब लगातार सातवें दिन निलंबित रहने वाली है, जिससे तीर्थयात्री कटरा में फंस गए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने  भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने हेतु एक उच्च-स्तरीय समिति और इस घटना के कारणों की जांच करते के लिए  टीम का गठन किया है। यह समिति दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, ताकि वैष्णो देवी यात्रा की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को बेहतर कर सके। मार्ग पर सुरक्षा संबंधी चिंताओं और खराब मौसम की वजह से सोमवार को लगातार सातवें दिन  वैष्णो देवी यात्रा  स्थगित रही है। 

शाह ने किया कश्मीर का दौरा:

कटरा स्थित आधार शिविर वीरान पड़ा रहा और कुछ ही तीर्थयात्री यात्रा बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। आज सुबह मौसम में थोड़ा सुधार देखा गया, जिससे यात्रा जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। हालाँकि, अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संबंधित एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू का दौरा करने वाले हैं।

भारी दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना:

बारिश और भूस्खलन के चलते  जम्मू-कश्मीर में भी हालात बेहद खराब हो गई हैं। लोगों को लगातार हो रही भारी बारिश से काफी दिक्कतें हो रही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जब सोमवार को जम्मू का दौरा किया इस बीच उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। मंत्री ने उन्हें पुनर्वास मुहैया कराने और राहत दिलाने का आश्वासन भी दिया है। इस दौरान मंत्री  शाह के साथ  मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला,  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, और  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा भी यहां पर मौजूद रहे। वहीं जम्मू के वरिष्ठ अधिकारियों और  संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने हालात की जानकारी दी हैं। शाह ने जम्मू संभाग में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।


संबंधित समाचार