भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना है।
कहां साफ रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर-उज्जैन संभाग के कई जिलों में फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा। इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास और रतलाम जैसे जिलों में तेज गर्मी का असर जारी रहेगा। हालांकि, सक्रिय मौसम सिस्टम के कारण यहां भी अचानक बदलाव हो सकता है।