होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने युवाओं के लिए 5138 पदों पर निकाली भर्ती, 24 फरवरी लास्ट डेट, शानदार है सैलरी

PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने युवाओं के लिए 5138 पदों पर निकाली भर्ती, 24 फरवरी लास्ट डेट, शानदार है सैलरी

युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 5138 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी तक जारी रहेगी। उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट bfsissc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप के पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 8 फरवरी से शुरू हो गए है। 

कुल पद: 5138

पद का नाम: अप्रेंटिसशिप

पदों का विवरण

  • जनरल के लिए 2383 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 464
  • ओबीसी के लिए 1110
  • एसटी के लिए 294
  • एससी के लिए 887

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के आधार पर 20 से 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

स्टाइपेंड

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ग्रामीण/ अर्ध शहरी/ शहरी क्षेत्रों में पोस्टिंग होने पर 12,300 रुपये प्रतिमाह वहीं मेट्रो शहरों में नियुक्ति होने पर 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

आवेदन शुल्क:

 सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 944 रुपये, सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 708 रुपये और एससी / एसटी / दिव्यांग को 236 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया: 

चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। इसका मध्य इंग्लिश या हिंदी होगा।


संबंधित समाचार