होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, लेकिन कप्तान को चुकानी पड़ी भारी कीमत, लगा 12 लाख जुर्माना...

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, लेकिन कप्तान को चुकानी पड़ी भारी कीमत, लगा 12 लाख जुर्माना...

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत करते हुए गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला 31 मार्च को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पंजाब किंग्स ने 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

मैच के हीरो बने कूपर कोनोली

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में ही धमाकेदार प्रदर्शन किया। 44 गेंदों में नाबाद 72 रन 5 चौके और 5 छक्के लगाए हैं, साथ ही ‘Player of the Match’ का खिताब भी जीता है। उनकी इस पारी ने पंजाब की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

जीत के बाद भी कप्तान पर कार्रवाई क्यों?

मैच जीतने के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर को झटका लगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्लो ओवर रेट के कारण उन पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया है। IPL की आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह इस सीजन की टीम की पहली गलती थी।

आगे क्या हो सकता है?

अगर पंजाब किंग्स दोबारा स्लो ओवर रेट की गलती करती है, तो दूसरी गलती: कप्तान पर ₹24 लाख जुर्माना लगा है, टीम के खिलाड़ियों पर ₹6 लाख या 25% मैच फीस का जुर्माना लगा। तीसरी बार गलती होने पर कप्तान पर 1 मैच का बैन लगाया जाएगा।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब श्रेयस अय्यर स्लो ओवर रेट के कारण चर्चा में आए हैं। पिछले सीजन में भी पहली गलती पर ₹12 लाख जुर्माना दूसरी गलती पर ₹24 लाख जुर्माना लगा है। जहां एक तरफ पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में जीत के साथ शानदार आगाज किया, वहीं दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर की स्लो ओवर रेट की समस्या टीम के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो टीम को आगे और बड़ी सजा झेलनी पड़ सकती है।


संबंधित समाचार