Punjab and Sind Bank Apprentice Vacancy: ग्रेजुएट युवाओं के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिस के 635 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट Punjab and Sind Bank पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। यह भर्ती बिना लिखित परीक्षा सीधी होगी। साथ ही चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन स्थानीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। साथ ही चयनित कैंडिडेट्स को 12,300 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
आयु सीमा
आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। वही विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।