होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Pune Concert Postponed: Yo Yo Honey Singh का सोल्ड आउट शो टला, फैंस नाराज़-‘पैसा और प्लान दोनों बर्बाद’

Pune Concert Postponed: Yo Yo Honey Singh का सोल्ड आउट शो टला, फैंस नाराज़-‘पैसा और प्लान दोनों बर्बाद’

Pune Concert Postponed: Yo Yo Honey Singh के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। पुणे में 4 अप्रैल 2026 को होने वाला उनका सोल्ड आउट कॉन्सर्ट ऐन मौके पर पोस्टपोन कर दिया गया। खराब मौसम की आशंका के चलते आयोजकों ने यह फैसला लिया, लेकिन इस अचानक बदलाव से फैंस खासे नाराज़ नजर आ रहे हैं।

 खराब मौसम बना वजह, नई तारीख घोषित

‘My Story - India Chapter’ टूर के तहत आयोजित यह कॉन्सर्ट 4 अप्रैल को होना था। लेकिन तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी को देखते हुए इसे अब 18 अप्रैल 2026 तक के लिए री-शेड्यूल कर दिया गया है। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा “फैंस की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी टिकट नई तारीख के लिए वैध रहेंगे।”

फैंस में नाराज़गी, रिफंड की मांग तेज

कॉन्सर्ट टलने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। कई फैंस दूसरे शहरों से पुणे पहुंच चुके थे, कुछ ने होटल और ट्रैवल पर भारी खर्च किया है, साथ ही कई लोगों ने रिफंड की मांग उठाई, एक यूजर ने लिखा- “हम पहले ही रास्ते में हैं, ये फैसला बहुत लेट लिया गया।” वहीं एक अन्य फैन ने दावा किया कि वह दुबई से सिर्फ इस कॉन्सर्ट के लिए आया था।

टूर जारी रहेगा, अन्य शहरों में होंगे शो

Yo Yo Honey Singh के ‘My Story - India Chapter’ टूर के तहत देश के कई बड़े शहरों में कॉन्सर्ट आयोजित होने हैं, जिनमें अहमदाबाद, इंदौर, लखनऊ, कोलकाता और बेंगलुरु शामिल हैं। पुणे कॉन्सर्ट का पोस्टपोन होना भले ही सुरक्षा के लिहाज से लिया गया फैसला हो, लेकिन इससे फैंस की नाराज़गी साफ झलक रही है। अब सभी की नजरें 18 अप्रैल पर टिकी हैं, जब हनी सिंह पुणे में दोबारा धमाका करने उतरेंगे।


संबंधित समाचार