होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Badnawar Police: पूर्व राज्यमंत्री के घर हुई,50 लाख चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 

Badnawar Police: पूर्व राज्यमंत्री के घर हुई,50 लाख चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 

नीलेश शर्मा, बदनावर: बदनावर में पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के घर 2 जून की रात्रि में हुई लगभग 50 लाख रुपये के जेवरात व डेढ़ लाख रुपए नगदी की चोरी के मामले में बदनावर थाना पुलिस को सफलता मिली है। चोरी की गंभीर वारदात होने से धार जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा तत्काल मौके पर आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में घटना की पतारसी हेतु एसआईटी का गठन किया गया।

टीम द्वारा कस्बा बदनावर लेबड नयागांव फोरलेन के सीसीटीवी कैमरो की सघनता से जांच करने पर पता चला कि पूर्व में 3032 बीएस में चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल को घटघर के पास पेट्रोल पंप के पीछे खेत में छोड़ा गया एवं आरोपी वहां से फरार हो गए। टीम द्वारा टोल बैरियर इंदौर एवं नीमच की ओर जाने वाले लोक परिवहन वाहन वह बसों को चेक किया गया। इस दौरान एक संदीप स्विफ्ट कर क्रमांक राज 03 कब 1664 की उपस्थिति घटना के समय ग्राम घटकारा के पास होना पाई गई थी। 

पुलिस द्वारा लगातार नीमच रोड पर बने टोल एवं सीसीटीवी कैमरा पर सर्चिंग की गई तो उसका रतलाम नामली जावरा होकर पिपलोदा प्रतापगढ़ जाना पाया गया। तथा ग्राम और नोट कस्बे में उनके द्वारा उक्त वाहन का नंबर प्लेट बदलकर gj 27 ई एच  6051 लगा दी गई। जिससे यह वाहन आरोपी रघुवीर पिता पर्वत सिंह निवासी गलियाकोट के नाम पर पाया गया। गलियाकोट जाकर तलाश करने पर उक्त निवासी सभी को फरार पाया। 

स्थानीय पुलिस एवं मुखबिर की सूचना से पता चला कि रघुवीर एवं पर्वत सिंह का सारा परिवार और उनके रिश्तेदार चोरी एवं नकाब जानी की घटनाओं की आदतों अपराधी है और जिनकी तलाश दिल्ली राजस्थान गुजरात एवं मध्यप्रदेश पुलिस कर रही है। उनकी तलाश हेतु मूखबीर तंत्र को स्थानीय स्तर पर लगाया गया। तथा डूंगरपुर, गलियाकोट, नडियाद एवं बड़ोदरा में उनकी तलाश संभावित स्थानों एवं रिश्तेदारी में करने पर मुखबिर से सूचना मिली की यह घटना गलियाकोट के आरोपीगणों द्वारा की गई है। वहीं यह लोग अपने घर पर आए हुए हैं। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर ग्राम गलियाकोट थाना चितरी राजस्थान से घटना के, 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस कस्टडी में आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई। जिसमें उनके द्वारा 2 जून की रात्रि में बदनावर में फरियादी महक पिता राजेश अग्रवाल निवासी जवाहर मार्ग बदनावर के घर चोरी करना स्वीकार किया है।  

पुलिस ने आरोपियों से माता लक्ष्मी जी की सोने की मूर्ति, दो सोने की चेन, एक सोने का हार, सोने की झुमकी, दो सोने की अंगूठी, सोने के दो कंगन, सोने की छह चूड़ी चांदी का, एक बड़ा कटोरा ,चांदी की तीन छोटी कटोरी चांदी के, दो नारियल, चांदी की पायल दो जोड़, चांदी की इत्रदानी ,चांदी के लोटे 4 नग व नगदी 13500 रुपए पुलिस ने जब्त किए है। 

पुलिस ने आरोपी आनंद पिता पर्वत सिंह सिकलीगर, बलवीर पिता पर्वत सिंह सिकलीगर ,पर्वत सिंह पिता जाम सिंह सिकलीगर, भूरी बाई पति पर्वत सिंह सिकलीगर अमर सिंह पिता लाल सिंह सिकलीगर निवासीगढ़ ग्राम गलियाकोट थाना चितरी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। प्रकरण घटना के मुख्य आरोपी लड्डू उर्फ रघुवीर सिंह पिता पर्वत सिंह एवं महेंद्र पिता लाल सिंह सिकलीगर अभी भी फरार हैं। उनसे घटना में प्रयुक्त शिफ्ट कार तथा शेष नगदी व अन्य मश्रुका बरामद होना बाकी है। मामले का खुलासा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने प्रेस कांफ्रेस में किया।


संबंधित समाचार