होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गौ-पूजा कर भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल, PM मोदी को बताया देश का गौरव

गौ-पूजा कर भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल, PM मोदी को बताया देश का गौरव

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हो गए। अहमदाबाद स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर (BJP Headquarter) कमलम में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) ने उन्हें भाजपा (BJP) की सदस्यता दिलाई। हार्दिक पटेल भाजपा नेता नितिन पटेल, गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर पाटिल और नितिन पटेल के अलावा कोई और वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं रहे। वही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) भी वहां नहीं थे। बीजेपी में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने आज दुर्गा पूजा की। उन्होंने गऊ की पूजा भी की। उन्होंने स्वामीनारायण गुरु मंदिर (Swaminarayan Guru Mandir) में भी पूजा-अर्चना की।
 

वहीं हार्दिक पटेल के भाजपा में स्वागत के लिए गांधीनगर पार्टी कार्यालय में उनके पोस्टर लगाए गए। भाजपा (BJP) में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रहित, राज्यहित, जनहित और सामाजिक हित की भावनाओं के साथ आज से एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं। मैं भारत के सफल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भाई के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा के भगीरथ कार्य में एक छोटे से सिपाही के रूप में काम करूंगा। आपको बता दें कि हार्दिक पटेल ने पिछले महीने ही कांग्रेस (Congress) पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्हें गुजरात राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन हार्दिक ने आरोप लगाया कि उन्हें काम करने की आजादी और अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की कार्यशैली पर कई बार सवाल उठाए थे।

 

 

 

 


संबंधित समाचार