होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Agar Malwa News: पटवारी को घूस लेना पड़ा महंगा, 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Agar Malwa News: पटवारी को घूस लेना पड़ा महंगा, 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

अगर मालवा : मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस रिश्तखोरों को पकड़ने के लिए जहां दिन रात काम कर रही है। तो वही घूस लेने का ताजा मामला अगर मालवा से सामने आया है। जहां लोकायुक्त की टीम ने आज 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरयादी की शिकायत पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

15 हजार रूपए पहले ही पटवारी ले चुका 

बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी राजकुमार चौहान,  जो की जिले के बड़ौद तहसील कार्यालय में पदस्थ है। उसने भूमि सीमांकन के लिए फरयादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। काम जल्दी करवाने के लिए फरयादी ने 15 हजार रूपए पहले ही पटवारी को दे दिए थे। लेकिन बची हुई राशि देने के लिए पटवारी फरयादी पर लगातार दबाव बना रहा था। जिससे परेशान होकर फरयादी ने पटवारी की शिकायत लोकायुक्त में कर दी। 

आरोपी जिले के बड़ौद तहसील कार्यालय में पदस्थ

शिकायत सही पाए जानें पर लोकायुक्त ने आरोपी को पकड़ने का प्लान बनाया और 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त संगठन उज्जैन की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फरयादी ग्राम झलारा निवासी पाल सिंह परिहार ने 1 जून 2026 को उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव से शिकायत की थी।  
 

 


संबंधित समाचार