होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सुसाइड ब्लास्ट से कांपा पाकिस्तान: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान 24 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

सुसाइड ब्लास्ट से कांपा पाकिस्तान: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान 24 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा आतंकी हमला हुआ। कस्र-ए-खदीजतुल कुब्रा शिया मस्जिद में किए गए आत्मघाती विस्फोट में अब तक 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

धमाके के बाद पूरे शहर में अलर्ट

मस्जिद में विस्फोट के बाद इस्लामाबाद में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

मस्जिद के प्रवेश द्वार पर किया गया विस्फोट

HTN वर्ल्ड न्यूज एजेंसी के अनुसार, हमलावर ने मस्जिद के मुख्य गेट पर खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, एंबुलेंस और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

PIMS और CDA अस्पताल में इमरजेंसी

घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (PIMS) और CDA हॉस्पिटल ले जाया गया है। PIMS के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक,
मुख्य इमरजेंसी, बर्न यूनिट, ऑर्थोपेडिक और न्यूरोलॉजी विभागों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है।

तीन महीने पहले भी दहल चुकी है राजधानी

इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 सेक्टर में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट परिसर के बाहर भी आत्मघाती हमला हुआ था। उस घटना में 12 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

भारत पर आरोप लगाने की कोशिश कर चुका है पाकिस्तान

उस हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाने का प्रयास किया था, जिसे भारत ने सख्ती से खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए झूठे आरोपों का सहारा लेता है।

 


संबंधित समाचार