होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: MP में बारिश का तांडव जारी, सतना, उमरिया, बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट, यहां देखें मौसम का ताजा हाल

MP Weather: MP में बारिश का तांडव जारी, सतना, उमरिया, बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट, यहां देखें मौसम का ताजा हाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी होने के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। खासकर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला रहा है। इसी कड़ी में आज मौसम विभाग ने सतना, उमरिया, बालाघाट में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 17 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 

अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट 

मध्य प्रदेश में सितंबर की शुरुआत जहां बारिश के साथ हुई है। तो वही अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

सतना, उमरिया और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में सतना, उमरिया और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

इन 14 जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, छतरपुर, मैहर और टीकमगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इन क्षेत्रों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई गई है।

इन जगहों में होगी हल्की से मध्य बारिश 

इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर में भी कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।


संबंधित समाचार