होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ladli Bahna Yojana : आ गई तारीख ! इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त, खाते में आएगी इतनी राशि

Ladli Bahna Yojana : आ गई तारीख ! इस दिन जारी होगी लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त, खाते में आएगी इतनी राशि

भोपाल : मध्य प्रदेश में एक बार फिर 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं को लाडली बहना योजना की सौगात मिलने जा रही है। यह सौगात सीएम मोहन सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में भेंजेंगे। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। अभी तक प्रदेश की बहनों को 35वीं किस्त की सौगात दे दी गई है। वही अब 36वीं किस्त की सौगात दी जाएगी। 

13 मई को जारी करेंगे राशि 

यह सौगात सीएम मोहन यादव 13 मई बुधवार को नरसिंगपुर के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंगवानी से जारी करेंगे और बहनों के खाते में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे। इसके पहले 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा से लाड़ली बहना की 35वीं किस्त जारी की गई थी। 

योजना की शुरुआत मई 2023 में हुई थी

बता दें कि योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना की शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये और नवंबर 2025 से 1500 रुपए कर दिया गया है।जिसके तहत अब तक प्रदेश की बहनों को 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खाते में भेजी जा चुकी है। 

योजना की पात्रता

लाड़ली बहना योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हों, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो, परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी न हो और 5 एकड़ से अधिक भूमि या चारपहिया वाहन न हो. विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं योजना की पात्र हैं, जिनकी आयु आवेदन के समय 21 से 60 वर्ष के बीच हो.

 


संबंधित समाचार