होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ट्रंप के पोस्ट पर मोदी ने दिया गर्मजोशी से जवाब, कहा-'अमेरिका व इंडिया प्राकृतिक साझेदार और करीबी मित्र हैं'

ट्रंप के पोस्ट पर मोदी ने दिया गर्मजोशी से जवाब, कहा-'अमेरिका व इंडिया प्राकृतिक साझेदार और करीबी मित्र हैं'

अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों को अब नई दिशा देने के लिए चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ऐलान कर इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही वार्ता कर व्यापारिक रुकावटों को भी दोनों देश दूर करने में लगी है.उन्होंने कहा कि, अपने “बहुत अच्छे दोस्त” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वह जल्द ही बातचीत कर सकते हैं, और उन्हें  इस बात का भी भरोसा है कि दोनों देशों के बीच किसी कठिनाई के ये समझौता पूरा हो जाएगी. 

मोदी ने दिया गर्मजोशी से जवाब: 

वहीं दूसरी ओरप्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी ओर से राष्ट्रपति ट्रंप की इस घोषणा पर एक सकारात्मक प्रतिक्रिया सोशल मिडिया पर दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, अमेरिका व इंडिया प्राकृतिक साझेदार और करीबी मित्र हैं। 

व्यापारिक वार्ताएं करेंगे प्रशस्त:

मुझे विश्वास है कि भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को खोलेगी, और हमारी व्यापारिक वार्ताएं इस मार्ग को प्रशस्त भी करेगी। हमारी टीमें जल्द से जल्द इन चर्चाओं को निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए काम कर रही हैं। मैं भी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर अपने लोगों के लिए उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करेंगे।”


संबंधित समाचार