होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

FIFA World Cup 2026: ब्राजील की हार के बाद नेमार का बड़ा ऐलान, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

FIFA World Cup 2026: ब्राजील की हार के बाद नेमार का बड़ा ऐलान, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

FIFA World Cup 2026 में ब्राजील का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। मैच खत्म होने के बाद नेमार भावुक नजर आए। उनकी आंखों में आंसू थे और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब राष्ट्रीय टीम के साथ उनका सफर समाप्त हो गया है।

हार के बाद छलका नेमार का दर्द

34 वर्षीय नेमार ने मैच के बाद कहा,"मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। अब सब खत्म हो गया। मैंने यहीं से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और आज यहीं इसका अंत हो रहा है।" नेमार का इशारा अमेरिका के मेटलाइफ स्टेडियम की ओर था, जहां उन्होंने साल 2010 में ब्राजील के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। 16 साल बाद उसी मैदान पर उनका विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया।

पेनल्टी पर किया गोल, लेकिन नहीं बचा सके टीम

ब्राजील की ओर से मुकाबले में एकमात्र गोल नेमार ने पेनल्टी के जरिए किया। इसके बावजूद नॉर्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया और ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ब्राजील को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

चोटों से जूझते रहे, आखिरी विश्व कप भी रहा अधूरा

पिछले कुछ वर्षों में लगातार चोटों के कारण नेमार लंबे समय तक ब्राजील की टीम से बाहर रहे। ऐसे में माना जा रहा था कि FIFA World Cup 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। हालांकि, टीम का सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया और नेमार का विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया।

नेमार के नाम कई बड़े रिकॉर्ड

नेमार ने ब्राजील के लिए शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर बनाया। ब्राजील के इतिहास में नेमार सर्वाधिक गोल करने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने करियर में कुल 129 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमें से उसने  कुल 80 गोल किया है, साथ ही 2013 FIFA Confederations Cup विजेता और  Rio 2016 Olympic Gold Medal विजेता भी रहे हैं, उन्होंने गोल के मामले में पेले के आधिकारिक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा।

विश्व कप में अधूरी रह गई सबसे बड़ी ख्वाहिश

नेमार का व्यक्तिगत प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा, लेकिन विश्व कप ट्रॉफी उनसे दूर ही रही। 2014 चोट के कारण अभियान बीच में समाप्त कर दिया, 2018 क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हार, 2022 क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में बाहर किया, 2026 नॉर्वे ने राउंड ऑफ-16 में ब्राजील को हराया। इसी के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अंत हो गया। नेमार ने अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में ब्राजील को कई यादगार जीत दिलाईं और अनेक रिकॉर्ड अपने नाम किए। हालांकि, विश्व कप ट्रॉफी जीतने का उनका सपना कभी पूरा नहीं हो सका। उनकी विदाई ब्राजील फुटबॉल के एक सुनहरे दौर के अंत के रूप में याद की जाएगी।


संबंधित समाचार