भोपाल : भोपाल मेट्रो में सफर करने वालों के लिए जरुरी सूचना, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमपीएमआरसीएल) ने मंगलवार यानि की आज से मेट्रो ट्रेन की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। जिसके चलते अब हर 30 मिनट में मेट्रो एक फेरा लगाएगी। जबकि पहले मेट्रो हर 15 मिनट में फेरे ले रही थी। मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों की संख्या और भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है।
21 फेरों की गई कटौती
दरअसल, मेट्रो प्रबंधन ने 15 सितंबर से नान-पीक आवर्स में मेट्रो के फेरे कम करने का फैसला लिया है। जिसके तहत वर्किंग डे में कुल 21 फेरों की कटौती की गई है, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में छह फेरे कम किए गए हैं।
30 मिनट के अंतराल पर मिलेगी सेवा
नई व्यवस्था में सामान्य समय के दौरान मेट्रो अब 30 मिनट के अंतराल पर संचालित होगी। वहीं, शाम के पीक आवर्स में यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो की आवृत्ति बढ़ाकर हर 15 मिनट कर दी गई है।
यहां देखें नया शिड्यूल
सोमवार से शनिवार तक सेवा सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक रहेगी। सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होगी।
अंतिम मेट्रो सुभाष नगर से शाम 7:30 बजे चलेगी
सुभाष नगर स्टेशन से पहली मेट्रो 11:30 बजे और एम्स स्टेशन से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। अंतिम मेट्रो सुभाष नगर से शाम 7 बजे और एम्स से 7:30 बजे चलेगी।
रविवार को रात 8:30 बजे तक चलेगी मेट्रो
रविवार व अवकाश के दिन सेवा सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगी। दोपहर 1 बजे तक 30 मिनट और उसके बाद 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें संचालित होंगी।