होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nautapa 2026: MP में इस दिन से शुरू होगा नौतपा, लू का रहेगा RED ALERT, रहे सावधान

Nautapa 2026: MP में इस दिन से शुरू होगा नौतपा, लू का रहेगा RED ALERT, रहे सावधान

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और 2 जून तक चलेगी। इस दौरान तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जायेगा। हालांकि मप्र में अभी से गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दी. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार चल रहा है. तो वही रात में भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। 

सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी होती हैं कम

बता दें सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में जाने से नौतपा प्रारंभ होता है. इस दौरान सूर्य की किरणों सीधे धरती पर पड़ती है. वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम होती है इसलिए भीषण गर्मी पड़ती है. इन 9 दिनों तक आंधी और तूफान की स्थिति भी बनी रहती है.

सूर्य उपासना का विशेष महत्व

नौतपा के दौरान सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस अवधि में सूर्य की उपासना करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देना और मंत्रों का जप करना शुभ फलदायी माना गया है।

दान और सेवा के कार्य

इस अवधि में दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। लोगों को प्याऊ लगवाना, पानी, शरबत, सत्तू, घड़े, छाता, सूती वस्त्र, हाथ के पंखे और मौसमी फलों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना भी पुण्यकारी माना गया है।

 

 

 


संबंधित समाचार