होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

National Youth Festival 2023: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे 30 हजार युवा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

National Youth Festival 2023: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे 30 हजार युवा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

National Youth Festival 2023: आज गुरुवार 12 जनवरी से कर्नाटक के हुबली में शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा. जिसमें करीब 30 हज़ार युवा भाग लेंगे. 

विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है: 
केंद्रीय युवा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा इस राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देशभर से तीस हज़ार से अधिक युवा शामिल होंगे. इसे हर साल स्वामी विवेकानंद कि जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी. 

READ MORE:  इस देश की सरकार बांट रही FREE BEER, इसके ये हैं फायदे...

भारत के 5 पारंपरिक खेलों को किया जाएगा शामिल: 
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है. राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भारत के पांच पारंपरिक खेल जैसे, मलखम, योगासन, कलारेपट्टू, थंगटा और गटका को महोत्सव में शामिल किया जाएगा, ताकि लोगों को इन खेलों के बारे में पता क्घ्ले और इन्हें भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल बन सकें।

READ MORE: BIG NEWS: BHIM UPI और RUPAY CARD से ट्रांजैक्शन पर मिलेगा इंसेंटिव, केंद्र सरकार ने लगाया मुहर

1984 में किया गया था राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित: 
भारत सरकार ने वर्ष 1984 में इस दिन को राष्ट्रिय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था. 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। जिसमें स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। 

READ MORE: घर में सिलेंडर फटने से लगी आग, हादसे में 6 लोगों की मौत

latest news video यहां देखें: 

 


संबंधित समाचार