होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Benefits of Mushrooms : मशरूम है पोषक तत्वों का खजाना, इम्यूनिटी बढ़ाने के लेकर वजन घटना में करता है मदद, फायदे जान रह जायेंगे हैरान

Benefits of Mushrooms : मशरूम है पोषक तत्वों का खजाना, इम्यूनिटी बढ़ाने के लेकर वजन घटना में करता है मदद, फायदे जान रह जायेंगे हैरान

मशरूम खाने में जितना स्वादिस्ट लगता है। उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। मशरूम में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद  करता है। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लेकर वजन घटना में भी मदद करता है। मशरूम को कुकुरमुत्ता के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए जानते है मशरूम में छुपे फायदों के बारे में ,,, 

बालों- स्किन के लिए फायदेमंद 

मशरूम में पाए जाने वाले गुण बालों और स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।  क्योकि मशरूम में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, इसलिए इन्हें आहार में शामिल किया जा सकता है।

डायबिटीज-

मशरूम को डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स के साथ शुगर लेबल को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं. दरअसल, मशरूम में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है. इसके अतिरिक्त, मशरूम में फाइबर और कुछ विशेष यौगिक होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं.

इम्यूनिटी को करता है मजबूत 

मशरूम में विटामिन D की मात्रा प्राकृतिक रूप से पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. इसके अलावा, मशरूम में जिंक, सेलेनियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। जो मौसमी संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। 

हड्डियां होती है मजबूत 

मशरूम हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद करता है। दरअसल, मशरूम में फाइबर, विटामिन-डी, प्रोटीन, जिंक और सेलेनियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यही कारण है कि बढ़ती उम्र में मशरूम खाने से हड्डियां कमजोर नहीं होती हैं।अनुसंधान से पता चलता है कि मशरूम में फाइबर, विटामिन-डी, प्रोटीन, जिंक और सेलेनियम की प्रचुरता होती है। 

आंत-

मशरूम को आंतों के लिए अच्छा माना जाता है. मशरूम में पाए जाने वाले गुण आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

 हार्ट-

मशरूम को हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें.

वेट-लॉस-

मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है. जिससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है. इसके साथ ही, यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों को मजबूत करता है

खून की कमी-

मशरूम में फॉलिक एसिड और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है.

पाचन-

मशरूम में पॉलीसेकेराइड होते हैं, जो प्रीबायोटिक्स के रूप में काम करते हैं. मशरूम पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है.  

मशरूम के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होगी

मशरूम में विटामिन D की मात्रा प्राकृतिक रूप से पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. इसके अलावा, मशरूम में जिंक, सेलेनियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं और इम्युनिटी को बूस्ट करते है। 
 


 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार