मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, लैब अटेंडेंट, टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ड्रेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन सिर्फ 31 मार्च तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के अलग-अलग स्वास्थ्य विभागों में कुल 291 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो गई है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: 500 रुपये
आरक्षित वर्ग: 250 रुपये
ऐसे होगा चयन
इस भर्ती परीक्षा का पैटर्न भी स्पष्ट कर दिया गया है. परीक्षा में कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे. प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामान्य अभिरुचि और तकनीकी ट्रेड से जुड़े सवाल शामिल हैं.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और MPESB Group 5 Paramedical Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
अब आवेदन फीस भरें और फॉर्म में निहित दी गई जानकारी को अच्छे से चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट डाउनलोड कर अपने पास रख लें।