होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP WINTER NEWS : मध्य प्रदेश में बढ़ी कड़ाके की ठण्ड तापमान पहुंचा 10 से 12 डिग्री के बीच, मौसम वैज्ञानिक ने कहा एक्टिव हैं वेस्टर्न डिस्टर्बन्स

MP WINTER NEWS : मध्य प्रदेश में बढ़ी कड़ाके की ठण्ड तापमान पहुंचा 10 से 12 डिग्री के बीच, मौसम वैज्ञानिक ने कहा एक्टिव हैं वेस्टर्न डिस्टर्बन्स

MADHYA PRADESH : मध्य प्रदेश में ठण्ड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं पिछले 2 दिनों में तापमान 10 से 12 डिग्री के पास पहुँच गया हैं। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स एक्टिव है। जिसके चलते आने वाले दी तीन दिन तापमान में इसी प्रकार की स्थिरता बनी रहेगी।

READ MORE : छत्तीसगढ़ में शुरू होगा मॉडल शासकीय उचित मूल्य की दुकान, खाद्य सचिव ने किया आदेश जारी

पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण अगले 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। जिसके कारण 25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेंगे। भोपाल और इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे यानी 9 डिग्री तक गिर सकते हैं। यह स्थिति 25 नवंबर से 28 नवंबर तक रहेगी। उसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड की शुरुआत हो सकती है। मध्यप्रदेश में अभी पचमढ़ी में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ने लगी है।

READ MORE : स्वास्थ्य मंत्री का तिहाड़ जेल में मसाज कराते हुए विडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओ ने अरविन्द केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

यहां दिन का पारा 21 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक आ गया है। ऐसे में रात के साथ दिन में भी यहां ज्यादा ठंड होने लगी है।

READ MORE : OTT पर जल्द ही आने वाली है VICKY KAUSHAL की नई फिल्म 'GOVINDA NAAM MERA' , ACTOR ने SOCIAL MEDIA पर पोस्टर जारी कर बताया तारीख


संबंधित समाचार