भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में शामिल होने का युवाओं के लिए शानदार मौका, मध्यप्रदेश पुलिस ने आरक्षक (बैंड) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए और 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो https://iforms.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन करें। यह भर्ती कुल 679 पदों पर की जाएगी। जिसके लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल थी। जिसे बढाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
आवेदन के लिए योग्यता
योग्यता की बात करें तो सामान्य (UR), OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना जरूरी है. ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास होना जरूरी है. नौकरी के लिए स्किल टेस्ट और बैंड बजाने का टेस्ट लिया जाएगा. इसके अलावा इंटरव्यू भी होगा.
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 184 पद, OBC के लिए 183 पद, SC के लिए 108 पद, ST के लिए 136 पद और EWS वर्ग के लिए 68 पद निर्धारित किए गए हैं.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट और बैंड प्लेइंग टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा.
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए. सामान्य वर्ग (General) के लिए अधिकतम उम्र 33 साल और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों लिए अधिकतम उम्र 38 साल तय की गई है.
वेतन कितना होगा?
चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा
कितनी है आवेदन की फीस?
- अनारक्षित (General): ₹500
- SC, ST, OBC और EWS: ₹250
- सभी उम्मीदवारों को ₹150 + GST पोर्टल फीस के रूप में अलग से देना होगा