होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP High Court Vacancy : हाईकोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, 1174 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू, इतनी मिलेगी सैलरी

MP High Court Vacancy : हाईकोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, 1174 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू, इतनी मिलेगी सैलरी

MP High Court Recruitment 2026:  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों कर भर्ती  निकाली है। जिसके लिए आवेदन 17 अगस्त यानि की आज से शुरू हो गए है। भर्ती प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे। जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। करेक्शन विंडो 19 सितंबर दोपहर 12 बजे से 21 सितंबर शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता

सहायक ग्रेड-III के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ कंप्यूटर से जुड़ी निर्धारित योग्यता भी होनी चाहिए।

इसमें CPCT स्कोर कार्ड, कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा या विज्ञापन में मान्य दूसरी कंप्यूटर/आईटी योग्यता शामिल है। उम्मीदवार को आवेदन की अंतिम तारीख तक जरूरी शैक्षणिक और कंप्यूटर योग्यता पूरी करनी होगी।

आयु सीमा और छूट

असिस्टेंट भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है. जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधितम आयु सीमा में पांच साल तक छूट मिलेगी.

वेतनमान

सहायक ग्रेड-III का पुराना वेतनमान ₹5,200-20,200 + ग्रेड पे ₹1,900 है। सातवें वेतनमान के तहत यह पद पे-मैट्रिक्स लेवल-4, ₹19,500 से ₹62,000 के दायरे में आता है। 

चयन प्रक्रिया

असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया के तीन चरण होंगे. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी. जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट होगा.


संबंधित समाचार