होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, शोषण और अत्याचार को लेकर उठाई आवाज, CM ने कसा तंज

MP NEWS : किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, शोषण और अत्याचार को लेकर उठाई आवाज, CM ने कसा तंज

भोपाल : मध्य प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे शोषण को लेकर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और हाईवे पर चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार द्वारा किसानों पर किये जा रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठाते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा। बावजूद इसके अगर सरकार नहीं मानी तो तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी।

सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही- उमंग सिंघार

इधर, प्रदर्शन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश का किसान अपनी फसल सड़क पर फेंकने को मजबूर है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद में सो रही है। अगर सरकार को सिर्फ बंगाल की राजनीति करनी है, तो मुख्यमंत्री वहीं चले जाएं, फिर मध्य प्रदेश में उनका क्या काम है। सिंघार ने आगे कहा कि किसान सब देख रहा है और अगर सरकार किसानों को रुलाएगी तो किसान भी सरकार को रुलाने का काम करेंगे।

 सरकार नहीं बनी तो चक्काजाम कर रहे - सीएम मोहन

तो वही कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम मोहन ने निशान साधते हुए कहा कि आपकी सरकार नहीं बनी तो चक्काजाम कर रहे हो। चक्काजाम करो तो तारीख़ भी देख कर करो। आज 10-12 की परीक्षा है और ऐसे में ये लोग रोड जाम कर रहे हैं। हमारी सरकार में किसानों को सबसे अच्छा भाव मिल रहा है। ख़रीदी केंद्र के माध्यम से हमारे लोग और मैं ख़ुद भी निरीक्षण कर रहा हूँ। 

7 जगहों पर हाईवे किया गया जाम

बता दें कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को आगरा-बॉम्बे हाईवे पर खलघाट से लेकर मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर के दायरे में 7 जगहों पर हाईवे जाम किया और किसान भाइयों के हित में आवाज उठाई। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जगहों में यातायात प्रभावित हुई। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया। हालांकि कुछ जगहों में ट्रैक्टर हटाने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया प्रदर्शन

इस  प्रदर्शन का असर  मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, देवास, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, रायसेन, भोपाल आदि जगहों में देखने को मिला। प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय लिया था। समय खत्म होते ही सभी सड़क से हट गए। 


संबंधित समाचार