होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Most Powerful Women in The World: विश्व में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में भारत से निर्मला सीतारमण सहित 6 अन्य का नाम शामिल 

Most Powerful Women in The World: विश्व में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में भारत से निर्मला सीतारमण सहित 6 अन्य का नाम शामिल 

Most Powerful Women in The World: अब महिलाएं कहीं भी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है. हर जगह बराबरी पर काम कर रही है. और दुनिया भर में अपनी प्रतिभा से देश का नाम रौशन कर रही हैं. इसी कड़ी में फोर्ब्स ने दुनिया भर में 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है.  जिसमें भारत से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित 6 महिलाओं ने जगह बनाई है. बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नाइका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को जगह मिली है। 

लगातार चौथी बार इस सूची में निर्मला सीतारमण: 
लगातार यह चौथी बार है जिसमें निर्मला सीतारमण इस सूची में शामिल हुई है. इस बार लिस्ट में सीतारमण  36वें स्थान पर हैं. इससे पहले 2021 में 37वें स्थान पर, 2020 में 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं. 

READ MORE:  दिल्ली एमसीडी में भाजपा का 15 साल का राज खत्म,अब सत्ता में आप का जलवा

भारत से अन्य महिलाएं भी शामिल:
इस सूची में मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं। इस सूची में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच, HCL टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की चेयरपर्सन सोमा मंडल शामिल हैं।

इस सूची में 39 CEO और 10 राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 11 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है।

READ MORE:  हिमाचल प्रदेश में CM जयराम ठाकुर ने दर्ज की बड़ी जीत!
 


संबंधित समाचार