Morning Breaking: शिवराज सिंह चौहान का कल छग दौरा, रेलवे स्टेशन में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था... 

Morning Breaking: शिवराज सिंह चौहान का कल छग दौरा, रेलवे स्टेशन में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था... 

Morning Breaking: भारत-पाक के बीच तनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 

 रेलवे स्टेशन में अलर्ट मोड़ जारी: 

भारत-पाक के बीच तनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है, वहीं दूसरी ओर रेलवे  स्टेशनों में यात्रियों के लगेज की स्कैनिंग और चेकिंग हो रही है। बिलासपुर जोनल रेलवे स्टेशन समेत RPF अलर्ट मोड़ पर है, और  संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही  है इसके अलावा  CCTV की मदद से निगरानी की जा रही है। 

शिवराज सिंह चौहान का छग दौरा :

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। और 13 मई को वह सरगुजा जाएंगे। जहां पर सरगुजा के अंबिकापुर में बड़ी आम सभा करेंगी। वहीं इस बीच साढ़े तीन लाख पीएम आवास की सौगात देंगे। इसके अलावा संभाग को कई और सौगातें मिलने के आसार हैं। सीएम विष्णु साय साय सहित दोनों डिप्टी सीएम शामिल होंगे, साथ ही कई मंत्री सांसद विधायक भी शामिल  होंगे। 


संबंधित समाचार