होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: 21 जून को राहुल गांधी का दौरा, कई जिलों में बारिश के आसार, PM रोजगार योजना कार्यक्रम कल, जुलाई में आ सकते हैं नितिन गडकरी

Morning Breaking: 21 जून को राहुल गांधी का दौरा, कई जिलों में बारिश के आसार, PM रोजगार योजना कार्यक्रम कल, जुलाई में आ सकते हैं नितिन गडकरी

Morning Breaking: राहुल गांधी 21 जून को रायपुर आएंगे, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना, AIIMS रायपुर में PM विकसित भारत रोजगार योजना का कार्यक्रम कल होगा, जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जुलाई के पहले सप्ताह में रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर का निरीक्षण कर सकते हैं।

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब 21 जून को दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। राहुल गांधी अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार वे करीब चार घंटे तक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे और शाम 6:40 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के जिला अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। सभी जिला अध्यक्षों को 10 दिनों तक शिविर स्थल पर ही ठहराया जाएगा।

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

रायगढ़ : 39.3°C

रायपुर : 38.5°C

सक्ती : 38°C

अंबिकापुर : 38°C

मुंगेली : 37.9°C

बिलासपुर : 37°C

कोरबा : 36.4°C

AIIMS रायपुर में कल होगा PM विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को AIIMS रायपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। इस दौरान देशभर के लाभार्थियों को लगभग 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। कार्यक्रम में मंत्री लखनलाल देवांगन और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।देशभर के 200 से अधिक केंद्रों पर एक साथ आयोजन होगा। नए कर्मचारियों को प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन और युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना है।

जुलाई में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के दौरान वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे।बताया जा रहा है कि गडकरी सड़क मार्ग से पूरे प्रोजेक्ट का जायजा लेंगे और निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा प्रगति की समीक्षा करेंगे।16,482 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस कॉरिडोर का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच व्यापार एवं परिवहन को बड़ा लाभ मिलेगा।

राहुल गांधी के दौरे पर केदार कश्यप का तंज

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शीर्ष नेताओं को खुश करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है।कश्यप ने दावा किया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास कर रही है और जनता अब उसकी राजनीति को समझ चुकी है।

महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस के आंदोलन पर मंत्री का पलटवार

प्रदेश में बिजली दरों को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में बिजली टैरिफ काफी कम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को भी बढ़ावा दे रही है और आने वाले समय में बिजली संकट समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

21 जून को होगा NEET री-एग्जाम

NEET परीक्षा के पुनः आयोजन को लेकर रायपुर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं।

कलेक्टर गौरव सिंह लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 11 केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है।

मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में CCTV कैमरे और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।कलेक्टर ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले समय पर केंद्र पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

 

 


संबंधित समाचार