होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM साय का रायपुर-बिलासपुर दौरा, मौसम का बदला मिजाज, आज से चित्रकोट महोत्सव और नई रेल लाइन ट्रायल, राज्य उपभोक्ता आयोग की PC...

Morning Breaking: CM साय का रायपुर-बिलासपुर दौरा, मौसम का बदला मिजाज, आज से चित्रकोट महोत्सव और नई रेल लाइन ट्रायल, राज्य उपभोक्ता आयोग की PC...

Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर-बिलासपुर दौरा, प्रदेश में मौसम बदलाव, अभनपुर-कुरुद रेल लाइन स्पीड ट्रायल, राज्य उपभोक्ता आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस और आज से चित्रकोट महोत्सव 2026।

सीएम साय का रायपुर और बिलासपुर दौरा:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिनभर रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 9:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 9:30 बजे सतनाम भवन मोवा पहुंचेंगे और कार्यक्रम के बाद 9:55 बजे वापस निवास लौटेंगे। इसके बाद 11:00 बजे से 1:30 बजे तक महानदी भवन में आरक्षित शासकीय कार्य करेंगे। दोपहर बाद 3:00 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होकर शाम 4:45 बजे बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश आवास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम 7:00 बजे रायपुर लौटने का कार्यक्रम है।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज:

छत्तीसगढ़ में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई, जबकि अधिकतम तापमान 33°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2°C दर्ज हुआ। राजधानी में सुबह हल्की धुंध और दिन में गर्मी का असर बना रह सकता है। आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 18°C के आसपास रहने की संभावना है।

सहयोग केंद्र में मंत्री टंकराम वर्मा सुनेंगे समस्याएं:

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दो दिवसीय सहयोग केंद्र लगाया गया है। आज कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। कल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए दिशा-निर्देश देंगी।

अभनपुर-कुरुद नई रेल लाइन पर हाई-स्पीड ट्रायल:

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अभनपुर-कुरुद नई ब्रॉड गेज लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी दक्षिण पूर्व सर्कल, कोलकाता की निगरानी में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच विशेष ट्रेन से ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा मानकों की जांच होगी।यह परीक्षण लाइन पर नियमित ट्रेन परिचालन शुरू होने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

राज्य उपभोक्ता आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस:

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग आज दोपहर 2 बजे पंडरी स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान लंबित मामलों, त्वरित निराकरण और हालिया महत्वपूर्ण आदेशों की जानकारी साझा की जाएगी।

आज से शुरू होगा चित्रकोट महोत्सव 2026:

विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर आज से दो दिवसीय चित्रकोट महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन शुरू होगा। शाम 4 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। राज्य शासन और पर्यटन मंडल के सहयोग से होने वाला यह महोत्सव बस्तर की समृद्ध संस्कृति, लोककला और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।


संबंधित समाचार