होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: सीएम साय का रायपुर दौरा, विधानसभा विशेष सत्र का ऐलान, आंगनबाड़ी टाइमिंग में बदलाव और Paytm लाइसेंस रद्द...

Morning Breaking: सीएम साय का रायपुर दौरा, विधानसभा विशेष सत्र का ऐलान, आंगनबाड़ी टाइमिंग में बदलाव और Paytm लाइसेंस रद्द...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं, जिनमें मुख्यमंत्री का दौरा, विधानसभा का विशेष सत्र, आंगनबाड़ी समय में बदलाव, शिक्षा और ईंधन आपूर्ति से जुड़े अहम फैसले शामिल हैं।

सीएम विष्णुदेव साय का रायपुर दौरा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। दोपहर 1 बजे अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे, राज्य स्तरीय हज किट वितरण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र

राज्य में 30 अप्रैल को एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाया गया है। विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का समर्थन नहीं करने पर प्रस्ताव पेश होगा।

29 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसके लिए वह सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन जाएंगे, बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर संभव बड़े फैसले हो सकते है।

लू से बचाव: आंगनबाड़ी समय में बदलाव

भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है, संचालन समय सुबह 7 से 11 बजे तक होगी, लेकिन  बच्चों की उपस्थिति: सुबह 7 से 9 बजे तक रहेगी। 1 जुलाई 2026 से फिर सामान्य समय लागू होगा। जिला स्तर पर निगरानी के निर्देश जारी किया है।

CBSE स्कूलों के लिए सख्त नियम

अब निजी स्कूलों में महंगी किताबों पर रोक लगाई गई है, जिससे केवल NCERT की किताबें ही अनिवार्य रहेगी। अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करने का प्रयास किया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। यूनिफॉर्म और स्टेशनरी के लिए एक दुकान की बाध्यता खत्म होगी।

पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

राज्य सरकार ने ईंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। पेट्रोल पंपों पर निर्बाध 2516 आपूर्ति हो रही है, 77,111 KL पेट्रोल और 84,295 KL डीजल स्टॉक है। पेट्रोल 22 दिन और डीजल 15 दिन के लिए पर्याप्त है।

जमाखोरी रोकने छापेमारी जारी

खाद आपूर्ति पर सरकार का दावा करते हुए खरीफ 2026 के लिए 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की है। वर्तमान समय में 7.48 लाख मीट्रिक टन खाद का स्टॉक उपलब्ध है। किसानों को नैनो यूरिया और जैविक खेती अपनाने की सलाह दी है।

पूरे भारत में Paytm बैंकिंग लाइसेंस रद्द

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm के बैंकिंग लाइसेंस को रद्द कर दिया है। कई खामियों के बाद यह फैसला लिया गया है, जिससे देशभर में Paytm सेवाओं पर असर पड़ सकता है। यूजर्स और व्यापारियों के लिए नई चुनौतियां संभव है।


संबंधित समाचार