होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: सीएम साय विभिन्न कार्यों में होंगे शामिल, छग में होगी वॉलीबॉल चैंपियनशिप, स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर आयोजन...

Morning Breaking: सीएम साय विभिन्न कार्यों में होंगे शामिल, छग में होगी वॉलीबॉल चैंपियनशिप, स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर आयोजन...

Morning Breaking: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रम में रहेंगे व्यस्त. छत्तीसगढ़ में होगी 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप. एबीवीपी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित होगा.

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिन भर विभिन्न कार्यक्रम में व्यस्त रहने वाले हैं.  दोपहर 12:00 बजे गुंडरदेही के लिए रवाना होंगे. और यहां पर आयोजित विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:00 बजे  बालोद जाएंगे, इस बीच मुख्यमंत्री बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कार्यक्रम में   शामिल होंगे, जिसके बाद शाम 04:30 बजे वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे, और  शाम 7:00 बजे युवा रत्न सम्मान समारोह 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके साथ ही सीएम कन्वेंशन हॉल न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री आज रायपुर में सुबह 8:00 बजे स्वदेशी संकल्प दौड़ में शामिल होने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्यगत कारणों से वह शामिल नहीं हो पाए.  

छत्तीसगढ़ में वॉलीबॉल चैंपियनशिप का होगा आयोजन :

छत्तीसगढ़ में  37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप होगी. प्रतियोगिता 4 फरवरी से 11 फरवरी तक राजधानी रायपुर में आयोजित होगी. ये  सभी मुकाबले रायपुर के इनडोर स्टेडियम में होंगे. इस चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग की कुल 9 और महिला वर्ग की 5 टीमें हिस्सा लेगी. इसके साथ ही पुरुष वर्ग में सर्विसेज (भारतीय सेना), इंडियन रेलवे, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड, राजस्थान और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल होगी. महिला वर्ग में इंडियन रेलवे, केरल, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की टीमें प्रतियोगिता में भाग लेगी. इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा ने दी है. 

स्वामी विवेकानंद जयंती पर भव्य तिरंगा यात्रा:

एबीवीपी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित होगा.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रायपुर महापौर मीनल चौबे शामिल होंगी.जिसमें लगभग 1000 विद्यार्थी “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन भी करेंगे. कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड से शुरू होगा, और इसका समापन लाखे नगर में होगा. 

स्वामी विवेकानंद जयंती पर BJP युवा मोर्चा का संकल्प दौड़:

भारतीय जनता युवा मोर्चा का आज राजधानी रायपुर में सुबह 8:00 बजे स्वदेशी संकल्प दौड़ कार्यक्रम हुआ. दरअसल स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी के मंत्री नेता कार्यकर्ता भी शामिल हें. ये स्वदेशी संकल्प दौड़ सुभाष स्टेडियम से विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब तक हुई, इस बीच स्कूली बच्चे और आमजन भी शामिल रहे, ये कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर आयोजन किया गया. जिसमें  मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर और भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शामिल रहे. वहीं स्वास्थ्यगत कारणों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नहीं शामिल हुए. लेकिन और बड़ी संख्या में BJYM के सदस्य और स्कूली छात्र छात्राएं भी मौजूद रहे.  


संबंधित समाचार