होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: छग विधानसभा जाएंगे सीएम साय, शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी राशि, कांग्रेस की विशाल पदयात्रा आज से शुरु...

Morning Breaking: छग विधानसभा जाएंगे सीएम साय, शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी राशि, कांग्रेस की विशाल पदयात्रा आज से शुरु...

Morning Breaking: सीएम विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा जाएंगे. सरकार ने सैनिकों के हित में एक बड़ा निर्णय किया है. रायपुर में आज ड्रग मामले को लेकर आरोपियों की पेशी होगी. प्रदेश में आज से कांग्रेस की विशाल पदयात्रा की शुरुआत होगी. 

सीएम साय का विधानसभा में बैठक:
 
सीएम विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा जाएंगे. इस कड़ी में वह 12 बजे सीएम हॉउस से छत्तीसगढ़ विधानसभा जाएंगे. विधानसभा में एक बैठक आयोजित की  गई है, जिसमें सीएम साय शामिल होंगे. इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह इस बैठक में शामिल होंगे. नए विधानसभा परिसर के लोकार्पण को लेकर बैठक में संभावित चर्चा होगी. 

सैनिकों के हित में सरकार का बड़ा निर्णय:

छत्तीसगढ़ सरकार ने सैनिकों के हित में एक बड़ा निर्णय किया है. दरअसल शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख अनुग्रह राशि मिलेगी. इसके साथ ही युद्ध या सैनिक कार्रवाई में शहीद सैनिकों के आश्रितों को भी राशि मिलेगी. बता दें कि परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को 1 करोड़ रुपए अनुग्रह राशि मिलेगी. वहीं सैनिकों के माता-पिता को दी जाने वाली इनाम राशि 20 हजार रुपए हो गई है. दिव्यांग हुए सैनिकों के अनुदान राशि 30 लाख रुपए हो गई है, और सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को प्रथम भूमि/गृह क्रय करने पर 25 लाख की स्टाम्प शुल्क में छूट दी जाएगी. ये बदलाव 6वीं राज्य सैनिक समिति की बैठक में किया गया है. 

ड्रग मामले के आरोपियों की आज पेशी:

प्रदेश के राजधानी रायपुर में आज ड्रग मामले को लेकर आरोपियों की पेशी होगी. इस बीच आरोपी नव्या मालिक और विधि अग्रवाल कोर्ट में पेश होंगे. ड्रग मामले से जुड़े सभी 9 आरोपियों पर आज सुनवाई होगी. बता दें कि, रायपुर पुलिस ने बड़े ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था.   

कांग्रेस की विशाल पदयात्रा:

प्रदेश में आज से कांग्रेस की विशाल पदयात्रा की शुरुआत होगी. रायगढ़ से वोटर अधिकार रैली शुरु की जाएगी. कांग्रेस की पदयात्रा पहले दिन कोरबा तक जाएगी. इस बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी इसमें शामिल होंगे. PCC चीफ दीपक बैज के साथ वरिष्ठ नेता यात्रा में मौजूद होंगे. वहीं इस हस्ताक्षर अभियान के साथ मोटर सायकल रैली भी निकलेगी. इस तीन दिवसीय अभियान में सभाओं का आयोजन होगा. जहां पर कांग्रेस घर घर वोट चोरी का संदेश देगी.  


संबंधित समाचार