होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ACCIDENT NEWS; MP में भीषण सड़क हादसा, अलग अलग जगह हुए एक्सीडेंट में 20 से अधिक लोग घायल, इलाज जारी

ACCIDENT NEWS; MP में भीषण सड़क हादसा, अलग अलग जगह हुए एक्सीडेंट में 20 से अधिक लोग घायल, इलाज जारी

डबरा : मध्य प्रदेश में आज अलग-अगल सड़क हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमे से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा जबलपुर, डबरा और देवास में हुआ। वही इस घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया। गनीमत रही की इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 कंटेनर और सवारियों से भरी बस में भिड़ंत 

बता दें कि पहली घटना ग्वालियर झांसी हाईवे 44 पर जहां एक यहां तेज रफ्तार कंटेनर और सवारियों से भरी बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमे से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को ग्वालियर जिला अस्पातल में भर्ती करवाया।  जहां पर सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा कि, हाइवे पर निर्माण कार्य के चलते एक ही साइड से निकलने के कारण ये हादसा हुआ। 

तेज रफ्तार यात्री बस ने एम्बुलेंस मारी टक्कर 

तो वही दूसरी घटना दमोह जबलपुर हाइवे पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एम्बुलेंस जननी एक्सप्रेस में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची नोहटा पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया है। जहां पर सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। यह घटना नोहटा थाना क्षेत्र के नोहलेश्वर मंदिर के सामने हुआ। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

देवास उज्जैन रोड नागुखेड़ी बाईपास की घटना 

तीसरी घटना देवास उज्जैन रोड नागुखेड़ी बाईपास की है। जहां ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में 3 लोग घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि, डबल हनुमान मंदिर के सामने बस खड़ी हुई थी तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 


संबंधित समाचार