होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shukra Gochar 2025: अक्टूबर माह इन 3 राशियों के लिए है बेहद खास, चमक उठेंगे किस्मत के सितारें, पैसा - पद-प्रतिष्ठा में होगी बढ़ोतरी

Shukra Gochar 2025: अक्टूबर माह इन 3 राशियों के लिए है बेहद खास, चमक उठेंगे किस्मत के सितारें, पैसा - पद-प्रतिष्ठा में होगी बढ़ोतरी

Shukra Gochar 2025 : सभी ग्रह एक निश्चित समय में राशि और स्थान परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में अक्टूबर माह में दैत्यों के गुरु शुक्र नीच राशि कन्या में गोचर करने जा रहे है। जिसका प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 ऐसी खास राशियां है जिन पर इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते है कि यह गोचर किन राशियों पर  नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव डालेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी नवग्रहों की नीच और उच्च राशि होती है। नीच राशि में किसी भी ग्रह का गोचर (Shukra Gochar) शुभ नहीं माना जाता। लेकिन कई लोगों के लिए यह संयोग लाभकारी होता है। शुक्र को धन, संपत्ति, सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन, प्रेम ,सौंदर्य इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कन्या राशि में शुक्रदेव के प्रवेश से कई लोगों के लिए भाग्य के द्वार खुलने वाले हैं। आइए जानें किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा?

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। समाज में मान -सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में लाभ होगा। पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगी। घर- परिवार में खुशियां आएंगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। सेहत को फायदा होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।  भूमि, संपत्ति, नए घर और लग्जरी आइटम्स की खरीददारी हो सकती है। इनकम में  भी वृद्धि होगी। व्यापार में भी फायदा होगा।


संबंधित समाचार