होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

The Diary of Manipur Film: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की मूवी का ट्रेलर लॉन्च, अप्रैल में होगी रिलीज...

The Diary of Manipur Film: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की मूवी का ट्रेलर लॉन्च, अप्रैल में होगी रिलीज...

Monalisa New Movie: महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की पहली हिंदी फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” का ट्रेलर मंगलवार को प्रयागराज में रिलीज किया गया। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने पूरी टीम के साथ ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शुरुआत प्रयागराज से हुई थी, इसलिए ट्रेलर रिलीज के लिए भी इसी शहर को चुना गया।

ट्रेलर में दिखी लव स्टोरी और सामाजिक संघर्ष:

ट्रेलर में मोनालिसा के किरदार की भावनात्मक यात्रा दिखाई गई है। कहानी मणिपुर की एक अकेली लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके दोस्त जानवर, पेड़-पौधे और एक पुतला हैं। इसी बीच मणिपुर में कूकी और मैतेई समुदायों के बीच बढ़ता विवाद, धर्म परिवर्तन, जाति और राजनीति जैसे संवेदनशील मुद्दे सामने आते हैं। इन हालातों के बीच एक लव स्टोरी जन्म लेती है, जो फिल्म को भावनात्मक और सामाजिक दोनों स्तरों पर मजबूत बनाती है।

अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज की तैयारी:

डायरेक्टर सनोज मिश्रा के मुताबिक फिल्म अप्रैल के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। करीब ढाई घंटे लंबी इस फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिल भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म की बजट लगभग 10 करोड़ रुपये हैं, शूटिंग लोकेशन नेपाल, मणिपुर और उत्तराखंड हैं, इसमें कुल 4 शेड्यूल है और 5 गाने शामिल हैं, वहीं मोनालिसा के किरदार का नाम अंगद बताया जा रहा है।

फिल्म को लेकर क्या बोलीं मोनालिसा:

मोनालिसा ने कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। हिंदी भाषा में सहज न होने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने डायरेक्टर व परिवार का आभार जताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने गांव में स्कूल खोलना चाहती हैं और अपनी छोटी बहन को कलेक्टर बनते देखना उनका सपना है। “द डायरी ऑफ मणिपुर” सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि सामाजिक संघर्ष, पहचान और भावनात्मक रिश्तों की कहानी है। महाकुंभ से सुर्खियों में आई मोनालिसा की यह डेब्यू फिल्म दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रही है, और अप्रैल रिलीज के साथ यह चर्चा का बड़ा विषय बन सकती है।


संबंधित समाचार