होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : मोहन सरकार ने स्वच्छानुदान राशि में की बढ़ोतरी, वृद्धावस्था पेंशन सहित इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर

MP NEWS : मोहन सरकार ने स्वच्छानुदान राशि में की बढ़ोतरी, वृद्धावस्था पेंशन सहित इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर

भोपाल : राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय भवन में आज मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। जहां पर सड़क निर्माण, शहरी अधोसंरचना और सामाजिक सुरक्षा सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। जिसकी जानकारी एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने प्रेसवार्ता के जरिए देते हुए कहा कि राज्यमंत्रियों के स्वच्छानुदान की राशि 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई है। 

वृद्धजनों की पेंशन के लिए 6116 करोड़ रुपये को मिली मंजूरी

इसके साथ ही वृद्धजनों की पेंशन के लिए 6116 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी गई है. वहीं मेडिकल कॉलेजों के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए भी करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने 29,540 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न योजनाओं और कार्यों को स्वीकृति दी है। 

 ठेकदारों को दी गई बड़ी राहत 

मंत्री कश्यप ने आगे बताया कि कैबिनेट बैठक में पीडब्लूडी के अंतर्गत चल रहे सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमे ठेकेदारों को राहत देते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि 10 करोड़ रुपए की लागत वाले निर्माण कार्यों में डामर की कीमत का अतिरिक्त भार सरकार वहन करेगी। इससे छोटे और मध्यम स्तर के ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकेगा और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

 बुधनी में खोला जाएगा मेडिकल कॉलेज

इसके साथ ही शहर और गाँव में सड़क निर्माण के लिए 6900 करोड़ रूपए और बुधनी मेडिकल कॉलेज को 763 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृति की गई। साथ ही बड़े जलाशय परियोजना के विस्तार को भी मंजूरी दी गई। इसके लिए 163 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।


संबंधित समाचार