होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MLA Hari Singh Sapre : कांग्रेस नेता पर भड़के विधायक हरिसिंह सप्रे, बोले शर्म नहीं आती...

MLA Hari Singh Sapre : कांग्रेस नेता पर भड़के विधायक हरिसिंह सप्रे, बोले शर्म नहीं आती...

MLA Hari Singh Sapre : विदिशा जिले की कुरवाई विधानसभा से भाजपा विधायक हरि सिंह सप्रे ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा पर कड़े शब्दों में निशाना साधा। विधायक सप्रे ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान वह चांद हैं, जिनपर प्रताप भानु जैसे लोग काला धब्बा लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सांसद पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि प्रताप भानु अपनी गिरेबान में झांककर देखें कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए क्या योगदान दिया है।

आपको बता दें कि बीते दिनों प्रताप भानु शर्मा ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कुछ आरोप लगाए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सप्रे ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक और सामाजिक योगदान अद्वितीय है। इस तरह के निराधार आरोप केवल राजनीति की निम्न स्तर की सोच को दर्शाते हैं। विधायक ने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में झूठ फैलाने वालों को जनता खुद जवाब देगी।

आपको यह भी बता दें कि बीते कुछ दिन पहले भाजपा विधायक हरिसिंह सप्रे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। विधायक सप्रे ने लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सरकार फ्री फंड में पैसे बांट रही है। विधायक का यह बयान मंच से दिए गए भाषण के दौरान कैमरे में रिकॉर्ड हुआ और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। 


संबंधित समाचार