होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल की बढ़ेगी पहचान, मंत्री गुरु खुशवंत ने महिला समूहों की सराहना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल की बढ़ेगी पहचान, मंत्री गुरु खुशवंत ने महिला समूहों की सराहना

GPM News: छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सोमवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन ने उनका स्वागत जिले की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग चावल भेंट कर किया। जिला कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने हरिभूमि-आईएनएच मीडिया समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को विष्णुभोग चावल का पैकेट भेंट कर सम्मानित किया। यह चावल जिले की पारंपरिक कृषि विरासत और स्थानीय किसानों की मेहनत का प्रतीक माना जाता है।

महिला स्व-सहायता समूह बना रहे हैं आत्मनिर्भरता की मिसाल

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जिले के महिला स्व-सहायता समूह विष्णुभोग चावल का उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी प्राकृतिक सुगंध, बेहतर गुणवत्ता और पारंपरिक पहचान के कारण विष्णुभोग चावल की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय का स्थायी स्रोत भी उपलब्ध हो रहा है।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विष्णुभोग चावल की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समृद्ध कृषि परंपरा और महिला स्व-सहायता समूहों की मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इससे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी और जिले की विशिष्ट पहचान प्रदेश से लेकर देशभर तक स्थापित होगी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज खलारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


संबंधित समाचार