MI vs SRH: IPL 2026 में एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले ने फैंस को रोमांचित कर दिया, लेकिन नतीजा मुंबई इंडियंस के लिए निराशाजनक रहा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच नंबर 41 में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने इस लक्ष्य को 6 विकेट रहते हासिल कर लिया।
रयान रिकेल्टन का तूफानी शतक, फिर भी बेकार
मुंबई के लिए ओपनिंग करने उतरे Ryan Rickelton ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में शतक जड़ दिया। नाबाद 123 रन, आक्रामक स्ट्राइक रेट, पूरे मैच में दबदबा उनके अलावा Will Jacks ने 46 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान Hardik Pandya ने भी उपयोगी योगदान दिया। हालांकि, Suryakumar Yadav एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, और मुंबई इंडियंस: 20 ओवर में 243/5 स्कोर खड़ा किया।
हैदराबाद का तूफानी चेज, क्लासेन-हेड ने बदला मैच
244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Sunrisers Hyderabad ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। Abhishek Sharma और Travis Head ने पावरप्ले में 92 रन जोड़ दिए। तेज शुरुआत ने मैच का रुख तय कर दिया, इसके बाद Heinrich Klaasen ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार फिफ्टी जड़ी और टीम को जीत तक पहुंचाया।हैदराबाद ने मैच 6 विकेट से जीत लिया।
रोहित शर्मा अब भी बाहर
टीम पर दबाव इस मुकाबले में भी Rohit Sharma नहीं खेले। कप्तान हार्दिक पंड्या के मुताबिक उनकी वापसी में अभी 1-2 मैच और लग सकते हैं। आधे सीजन के बाद मुंबई इंडियंस की स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है, मुंबई इंडियंस की हालत “करो या मरो” जैसी हो गई थी,
लगातार अस्थिर प्रदर्शन
बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमजोरी Jasprit Bumrah के अलावा गेंदबाजी असरदार नहीं है, टीम के पास अभी 7 मैच बाकी हैं और 14 अंक दांव पर हैं, लेकिन अब हर मुकाबला “फाइनल” जैसा हो गया है।
मैच का टर्निंग पॉइंट
पावरप्ले में SRH का 90+ स्कोर
क्लासेन की आक्रामक फिनिशिंग
मुंबई की कमजोर गेंदबाजी
वानखेड़े बना रन मशीन
वानखेड़े स्टेडियम एक बार फिर हाई स्कोरिंग साबित हुआ, जहां 200+ स्कोर भी सुरक्षित नहीं रहा। मुंबई इंडियंस के लिए यह हार सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि पूरे सीजन की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है। अगर टीम ने जल्द वापसी नहीं की, तो IPL 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना लगभग तय है।