होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather news : MP में बारिश मचाएंगी तबाही, मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए ऑरेंज - येलो अलर्ट किया जारी

MP Weather news : MP में बारिश मचाएंगी तबाही, मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए ऑरेंज - येलो अलर्ट किया जारी

भोपाल : मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही भिंड जिले में भारी बारिश का लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, मुरैना, रतलाम, राजगढ़, आगर-मालवा, शिवपुरी, टीकमगढ़, दतिया और निवाड़ी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, रायसेन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, अनूपपुर, नीमच, उमरिया, कटनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, मैहर, बालाघाट, धार और पांढुर्णा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज

इस वर्ष पूरे जून महीने में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने के बावजूद प्रदेश में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी। हालांकि जुलाई में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब तक प्रदेश में वर्षा का कोटा पूरा हो चुका है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुलाई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। तो वही मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 


संबंधित समाचार