होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SBI Vacancy 2026: SBI में 9 हजार से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन से योग्यता की कैंडिडेट यहां देखें पूरी डिटेल

SBI Vacancy 2026: SBI में 9 हजार से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन से योग्यता की कैंडिडेट यहां देखें पूरी डिटेल

SBI Clerk Recruitment 2026:  ग्रेजुएट्स के लिए भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 9,124 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 31 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करें। 

SBI Junior Associate Recruitment Details 2026 

​कुल पद: 9,124

पदों का विवरण

  • ​नियमित (Regular) पद: 7,680
  • ​बैकलॉग (Backlog) पद: 1,444

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या लास्ट सेमेस्टर में है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अगर उनका सेलेक्शन होता है तो उन्हें भी 31 दिसंबर 2026 तक अपने ग्रेजुएशन पास होने का सर्टिफिकेट देना होगा।

वेतन :​ चयनित उम्मीदवारों को 24050 से 64480 रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी। शुरूआती बेसिक पे 26730 रुपए प्रति माह होगा। मुंबई जैसे शहरों में क्लरेकिल कैडर एंप्लॉयज की मंथली सैलरी 46,000 रुपए प्रति माह तक सैलरी होगी। इसके अलावा डीए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन शुल्क:

​सामान्य / OBC / EWS: 750 रुपए
​SC / ST / PwD / पूर्व सैनिक: नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स
  • मेन्स
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

संबंधित समाचार