IOCL Apprentice Recruitment 2026: युवाओं के लिए इंडियन आयल में नौकरी करने का शानदार मौका, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अपनी पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए ट्रेड और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 1450 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 12 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए NAPS/ NATS पोर्टल पर एनरोल होना अनिवार्य है।
इस भर्ती के तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के ट्रेड और डिसिप्लिन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंडिडेट्स लास्ट डेट पर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट करे।
IOCL Recruitment Details
कुल पद: 1450 पद
पदों का विवरण
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन) के कुल 757 पद हैं।
- ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर और अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट) के कुल 588 पद हैं।
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर और स्किल सर्टिफिकेट होल्डर) के 73 पद हैं।
- सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 30 पद (पानीपत और नई दिल्ली लोकेशन के लिए) हैं।
- ट्रेड अप्रेंटिस अकाउंटेंट के 02 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता : कक्षा 12वीं पास, संबंधित ट्रेड में ITI, 3 साल का डिप्लोमा धारक और किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom) करने वाले आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। एससी और दिव्यांग वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है। पत्राचार या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा मान्य नहीं होंगे।
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया : कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल टेस्ट पास करना होगा।