होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मालामाल वीकली 2 कन्फर्म: Paresh Rawal ने दी हरी झंडी, निर्देशन करेंगे Priyadarshan...

मालामाल वीकली 2 कन्फर्म: Paresh Rawal ने दी हरी झंडी, निर्देशन करेंगे Priyadarshan...

Malaamal Weekly 2: बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फिल्म Maalamaal Weekly के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लगभग दो दशक बाद इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के लीड एक्टर Paresh Rawal ने खुद इसकी पुष्टि की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे Malaamal Weekly 2 के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा, “हां, यह खबर सही है। मैं यह फिल्म कर रहा हूं।” उनके इस बयान के बाद फिल्म के सीक्वल पर लगभग मुहर लग गई है।

फिर साथ आएंगे परेश रावल और प्रियदर्शन:

पहली फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर Priyadarshan ने किया था और अब सीक्वल की कमान भी वही संभालेंगे। उनकी कॉमिक स्टाइल और सिचुएशनल ह्यूमर ने Maalamaal Weekly को कल्ट स्टेटस दिलाया था। प्रियदर्शन और परेश रावल की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों में कमाल दिखा चुकी है। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि सीक्वल भी वैसी ही मनोरंजन की गारंटी देगा।

क्या थी पहली फिल्म की कहानी?

साल 2006 में रिलीज हुई Maalamaal Weekly एक छोटे गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी 1 करोड़ रुपये की लॉटरी लग जाती है, लेकिन अचानक उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद गांव के कुछ लालची लोग उस लॉटरी की रकम हथियाने की साजिश रचते हैं। फिल्म में हास्य, लालच और हालात की विडंबना को बेहद मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया था। परेश रावल और दिवंगत अभिनेता Om Puri की जोड़ी ने फिल्म को खास बना दिया था।

सीक्वल से क्या हैं उम्मीदें?

करीब 20 साल बाद आने वाला यह सीक्वल नए किरदारों और ताजगी भरी कहानी के साथ आ सकता है। हालांकि फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन परेश रावल के बयान के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

अन्य सीक्वल में भी व्यस्त हैं परेश रावल:

गौरतलब है कि परेश रावल इन दिनों अपने कई पुराने हिट प्रोजेक्ट्स के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही Hera Pheri 3 में अपने आइकॉनिक किरदार बाबू भैया के रूप में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा 2006 की सुपरहिट कॉमेडी Bhagam Bhag के सीक्वल Bhagam Bhag 2 को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। वहीं कॉमेडी फिल्मों के फैंस को Malaamal Weekly 2 की पुष्टि ने बड़ी राहत दी है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो प्रियदर्शन और परेश रावल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है। अब सभी को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा और रिलीज डेट का इंतजार है।


संबंधित समाचार